अपराध के लिए जिम्मेदारों को सजा की मांग पूरे देश से उठनी चाहिए
राजेश रवि , त्वरित टिप्पणी
पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं को देखकर कथित बौद्धिक लोगों पर गुस्सा भी आ रहा था और उनकी बौद्धिक क्षमता पर तरस भी आ रहा है। मामला नीट परीक्षा के रद्द होने के कारण तेईस लाख बच्चों के साथ हुए अन्याय का है। मेरा मानना है कि देश के जो भी लोग इस मामले को समझते हो उन सभी को पेपर लीक करने वालों की खुली आलोचना करनी चाहिए और इस तरह की वास्तविक सजा की मांग की जानी चाहिए कि जीवन में वे इस दुनिया में अपनी शक्ल दिखाने लायक नहीं रहें। मामले में जमवा रामगढ़ का एक भाजपा से जुड़े नेता का नाम भी इसमें आया है।

अब देखिए उस आरोपी को जिसे गिरफ्तार किया जा चुका है उसकी आलोचना करने के स्थान पर लोग कह रहे है गहलाेत सरकार में भी तो ऐसा हुआ था, डोटासरा के रिश्तेदारों ने भी तो ऐसा किया था। अगर हुआ था तो वे आज सड़क पर है। उस सरकार में अपराध हुआ था यह कहकर आप अपराध को कम करेंगे यह कौनसी बहादुरी है।
सोशल मीडिया अगर एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है कि वहां पर आप कुछ भी लिख सकते है तो इसका मतलब यह तो नहीं होना चाहिए कि आप अपराधियों का साथ देंगे।
मेरा आग्रह है कि कोई भी अपराध किसी भी नेता या उसके रिश्तेदार ने किया। हिदू ने किया , मुसलमान ने किया या किसी अन्य धर्म जाति के लोगों ने किया उसे पार्टी और धर्म से मत जोड़िए, अपने दिल पर हाथ रखकर साेचिए उस बच्चे पर क्या बीती है जो वर्षो तक अपने मां बाप से दूर रहकर , बाजार का कचरा या हास्टल का खाना खाकर तैयारी कर रहा था, उन माता पिताओं पर क्या गुजर रही होगी जिन्होंने अपने बेटे बेटियों को कुछ बनाने के लिए अपने शहर से दूर रिस्क लेकर भी पढ़ने भेजा। अपराध पर इस तरह की टिप्पणी की कांग्रेस के शासन में भी ऐसा हुआ था , बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। जो लोग इस तरह की टिप्पणी कर रहे है वे भी अपने घर से निकलते समय बच्चों की तरफ निगाह मारकर ही घर से निकले तो मन की आह शायद निकल पड़े।
नीट परीक्षा पर वरिष्ठ पत्रकार निलेश कांठेड की टिप्पणी पढ़ें इस लिंक को ओपन करके – https://missionsach.com/नीट-2026-परीक्षा-रद्द-करने-से-प.html
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india
स्टोरी राइटर – वरिष्ठ पत्रकार राजेश रवि एक दशक तक जनसत्ता और ढाई दशक दैनिक भास्कर में कार्यरत रहे है। भास्कर में अलवर, भीलवाड़ा में डेढ दशक तक संपादक का जिम्मा संभाले रहे। वर्तमान में missionsach.com तथा missionsachnetwork.com नाम से वेबसाइट व missionsachnetwork के नाम से यूटयूब चैनल का संचालन करते है। संपर्क मोबाइल 9649856000। email- editor.missionsach@gmail.com


