More
    Homeराजस्थानअलवरदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत

    एक्सप्रेस-वे पर गोविन्दगढ़ के पास ट्रेलर से टकराई कार, थाईलैंड जा रहे चार लोग घायल

    अलवर। गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इंदपुर के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 87+500 के पास उस समय हुआ, जब जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही एक कार आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदामेव पहुंचाया गया।

    ड्यूटी इंचार्ज आशीष गोस्वामी ने जांच के बाद मनीष कुमार (40) निवासी किशनगढ़ रेनवाल, जयपुर को मृत घोषित कर दिया। शव को गोविन्दगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल अन्य चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

    घायलों में भानु प्रताप (20) पुत्र शिवकुमार निवासी नुन्या खेड़ली, राजेश (40) पुत्र वीरभान निवासी जयपुर, अजय (52) पुत्र महावीर निवासी जोबनेर तथा कमलेश (37) पुत्र मदनलाल निवासी बगरू, जयपुर शामिल हैं।

    कार चालक ने बताया कि वह सभी यात्रियों को जयपुर से दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने जा रहा था। सभी यात्रियों की दिल्ली से थाईलैंड जाने की फ्लाइट बुक थी और वे सैमसंग मोबाइल कंपनी की ओर से आयोजित थाईलैंड ट्रिप पर जा रहे थे।

    घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here