More
    Homeराजस्थानभरतपुरभुसावर में हुआ सम्मान समारोह, पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का भव्य अभिनंदन

    भुसावर में हुआ सम्मान समारोह, पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का भव्य अभिनंदन

    सम्मान समारोह में पानी और रोजगार के मुद्दे उठे, ईआरसीपी जल्द पूरी करने की मांग

    भुसावर। कस्बा भुसावर में रविवार को आयोजित भव्य सम्मान समारोह में भरतपुर के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता पंडित रामकिशन का उनके जीवन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सर्वसमाज द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संघर्षशील किसान नेता इन्दल सिंह जाट का भी अभिनंदन किया गया।

    समारोह में दूर-दराज से पहुंचे विभिन्न जाति एवं धर्मों के गणमान्य नागरिकों ने दोनों नेताओं को सोल, दुपट्टा, प्रतीक चिन्ह, पुस्तकें एवं फूलमालाएं भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।

    पानी और रोजगार सबसे बड़ी जरूरत : रामकिशन

    मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष आवश्यक होता है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था विरोध की आवाज को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

    उन्होंने राजस्थान में प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग जरूरी है। साथ ही उन्होंने वैर, भुसावर और हलैना क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए बाणगंगा नदी में पानी लाने और ईआरसीपी योजना को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता जताई।

    ईआरसीपी जल्द पूरी हो : इन्दल सिंह

    विशिष्ट अतिथि किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने कहा कि भरतपुर और डीग जिलों में पानी और रोजगार सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के कारण पलायन और अपराध दोनों बढ़ रहे हैं।

    उन्होंने क्षेत्र में छोटे एवं प्रदूषण रहित उद्योग स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि वैर, भुसावर और हलैना क्षेत्र में लोग पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने बंध बारैठा से पाइपलाइन योजना स्वीकृत कर क्षेत्र को जोड़ने तथा सीता बांध में पानी लाने के प्रयास तेज करने की बात कही।

    बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

    कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने पंडित रामकिशन के लंबे सार्वजनिक जीवन, संघर्ष और जनहित के मुद्दों पर उनके योगदान की सराहना की।

    कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश अवस्थी, सतीश पांडे, नैमीचंद जैमन, देशराज पहाड़िया, प्रकाश अम्बेश, चिरमौली राम, मोहन सिंह तरकमा, जगदीश प्रसाद पांडे, यतेन्द्र पांडे सहित अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबूलाल पांडे ने की, जबकि संचालन राजेन्द्र पांडे ने किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here