More
    Homeदेशमुंबई लोकल की रफ्तार पर लगा ब्रेक, ओवरहेड तार टूटने से यात्रियों...

    मुंबई लोकल की रफ्तार पर लगा ब्रेक, ओवरहेड तार टूटने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

    मुंबई। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएँ सोमवार सुबह एक तकनीकी समस्या के कारण बाधित हो गईं। मुलुंड और ठाणे रेलवे स्टेशनों के बीच ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) से एक बाहरी तार लटकता हुआ पाए जाने के बाद सेंट्रल रेलवे की मेन लाइन पर उपनगरीय ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते सुबह दफ्तर और अन्य कार्यों के लिए निकलने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने स्थिति को सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here