More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर ग्रामीण में जूली ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन, जनता ने...

    अलवर ग्रामीण में जूली ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन, जनता ने जताई खुशी

    जूली ने विधायक कोष से बनी ग्रेवल सड़कों का लोकार्पण, विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    अलवर। नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने रविवार को अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक कोष से स्वीकृत ग्रेवल सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

    टीकाराम जूली ने ग्राम भण्डवाड़ा के ग्राम पडीसल स्थित यादव बस्ती में माले खाँ वाली सड़क से सत्यप्रकाश पुत्र बिहारी के घर तक ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य तथा नौरंगाबाद के पलाई बास में हाजी बम्बू की ढाणी से जीएसएस की ओर ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

    विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत : जूली

    इस अवसर पर टीकाराम जूली ने कहा कि अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उनसे जो अपेक्षाएं की हैं, उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और निरंतर विकास कार्य कराने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और ये विकास कार्य क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात हैं।

    स्वागत और आभार का माहौल

    विकास कार्यों के उद्घाटन पर क्षेत्र की जनता ने खुशी व्यक्त करते हुए विधायक टीकाराम जूली का आभार जताया। इस दौरान फूलमाला एवं साफा पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

    कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष जफरू खां, अम्मू खां, नरेंद्र सिंह चौहान, पुरण सिंह, फकरु खान, इमरान खान, उमरद्दीन खां, जमशेद खां, अजीत पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here