More
    Homeराजस्थानजयपुरराज्य सरकार का उद्देश्य गांवों का समग्र विकास-कुमावत

    राज्य सरकार का उद्देश्य गांवों का समग्र विकास-कुमावत

    जयपुर। पाली जिले के गांव चांचोड़ी में विकसित ग्राम-2026 अभियान के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
    चौपाल के दौरान पेयजल, सडक़, बिजली, पशुपालन सुविधाएं, चरागाह भूमि, चिकित्सा सेवाओं के बारे में मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित करवाई।कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य गांवों का समग्र विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। विकसित ग्राम-2026 अभियान के तहत हर गांव में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं अपने ही गांव में उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा, राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2026 तक हर गांव को विकसित बनाकर वहां की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाए। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here