खैरथल राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश की नई तिथि जारी, 1 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
खैरथल। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में सत्र 2026-27 के लिए बीए प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 22 मई कर दी गई है। पहले यह अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई थी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि आयुक्तालय द्वारा 1 मई से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की 200 सीटों के लिए अब तक 220 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि नए कार्यक्रम के अनुसार महाविद्यालय द्वारा 25 मई तक प्राप्त आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 26 मई को वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सूची में चयनित विद्यार्थी 30 मई तक महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन करवाकर ई-मित्र के माध्यम से शुल्क जमा करवा सकेंगे। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची 1 जून को जारी की जाएगी।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रथम सूची के बाद रिक्त रहने वाली सीटों पर 3 जून से 16 जून तक पुनः आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। वहीं नवीन सत्र की कक्षाएं 1 जुलाई से प्रारंभ होंगी।
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी सूचनाएं महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं टेलीग्राम चैनल पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

