More
    Homeराजस्थानजयपुरयादव महासभा के सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ भव्य अभिनंदन

    यादव महासभा के सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ भव्य अभिनंदन

    सम्मान समारोह जयपुर में RAS और असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित युवाओं को मिला सम्मान

    जयपुर। श्री कृष्णा यादव महासभा राजस्थान की ओर से जयपुर स्थित DMR स्पोर्ट्स अकादमी में समाज की प्रतिभाओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) और असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित युवाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

    समारोह के दौरान RAS में चयनित 10 विद्यार्थियों तथा असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित 11 प्रतिभाओं को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित निधि यादव, सुमन यादव, कृष्ण यादव, विनय यादव और नीरू यादव सहित अन्य प्रतिभाओं को मंच पर सम्मानित किया गया।

    वहीं RAS में चयनित महेंद्र यादव, संजय यादव, किरण यादव, राकेश यादव, नीरू यादव और विजय यादव सहित अन्य चयनित युवाओं का भी समाज की ओर से अभिनंदन किया गया।

    कार्यक्रम में हेमंत यादव विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा संदीप यादव, मुनेश यादव, सीबी यादव, बाबूलाल यादव तथा धर्मपाल यादव सहित समाज के कई गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।

    समारोह की अध्यक्षता कर रहे युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सफलता की दिशा में प्रेरणा देते हैं।

    कार्यक्रम का संचालन शेर सिंह और शिप्रा यादव ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत रविंद्र यादव द्वारा किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने चयनित प्रतिभाओं का तालियों के साथ स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here