More
    Homeराजस्थानअलवरग्रामीणों ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग: अवैध खनन से बढ़ी परेशानी

    ग्रामीणों ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग: अवैध खनन से बढ़ी परेशानी

    ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें, जलस्तर गिरने और धूल-धुएं से ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

    अलवर। जिले के एक गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रावण पुहा क्षेत्र में संचालित एक कंपनी पर अवैध खनन और ब्लास्टिंग करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही ब्लास्टिंग और अवैध खनन गतिविधियों से क्षेत्र के लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

    ग्रामीणों के अनुसार कंपनी बिना अनुमति के 10 से 15 एलएनटी मशीनों का संचालन कर रही है। साथ ही रोजाना 50 से 60 ट्रक पत्थर बिना रॉयल्टी के बाहर भेजे जा रहे हैं, जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

    ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही ब्लास्टिंग के कारण खेतों में पत्थर गिर रहे हैं और आसपास के मकानों में दरारें आने लगी हैं। वहीं क्षेत्र का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है, जिससे पेयजल संकट भी गहराने लगा है।

    स्थानीय ग्रामीणों लोगों का कहना है कि ब्लास्टिंग के दौरान उड़ने वाली धूल और तेज गंध से बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे इसका विरोध करते हैं तो कंपनी से जुड़े लोग अभद्र व्यवहार करते हैं और अधिकारियों को पैसे देकर मामला दबाने की बात कहते हैं।

    ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here