दबंगई के आरोप में मारपीट: मां बोली— मोहल्ले में दादागिरी कर लोगों को डराते हैं आरोपी
अलवर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा कॉलोनी में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ युवकों पर हमला कर हाथ-पैर तोड़ने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित की मां पलक खत्री ने बताया कि उनका करीब 17 वर्षीय बेटा कुनाल खत्री अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान इंदिरा कॉलोनी में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि कुशाल सैनी और उसके साथियों ने डंडों से हमला कर कुनाल के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसके हाथ-पैर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित की मां का आरोप है कि आरोपी युवक मोहल्ले में दादागिरी करते हैं और खुद को “अलवर का दादा” बताते हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की जाती।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


