More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर के टहला में गैस सिलेंडर फटा, बच्चों समेत 8 लोग झुलसे

    अलवर के टहला में गैस सिलेंडर फटा, बच्चों समेत 8 लोग झुलसे

    अलवर जिले के टहला क्षेत्र के दाता खोदरी गांव में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बच्चों समेत 8 लोग झुलस गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है

    अलवर। जिले के टहला क्षेत्र के दाता खोदरी गांव में गुरुवार को गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मासूम बच्चों समेत 8 लोग झुलस गए, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

    जानकारी के अनुसार हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर से लीक हुई गैस ने अचानक आग पकड़ ली और कुछ ही सेकंड में तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके के बाद घर में आग फैल गई और अंदर मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए।

    हादसे में घायल हुए लोगों में लक्ष्मी (12), लाडो देवी (50), मंजू (40), हैम सिंह (13) और आलोक (5) को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं किंलटु (18), राधेश्याम (45) और आयुष (4) का निजी सोलंकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम सभी घायलों की लगातार निगरानी कर रही है।

    घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि रोहतास सबसे पहले मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here