कठूमर से भी पहुचे जयपुर क्लिक करे –http://पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का जयपुर कूच, कठूमर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन https://missionsach.com/पेपर-लीक-के-विरोध-में-कांग.html
पेपर लीक नीट यूजी 2026 मामले पर भाजपा मुख्यालय घेरने निकले कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
कठूमर/जयपुर। नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस ने जयपुर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय की ओर कूच करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कठूमर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़ने पर पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए और पुलिस तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व भरतपुर सांसद संजना जाटव ने किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता गोपाल सिंह नरूका, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता नीमा चौधरी सहित ब्लॉक कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट यूजी 2026 पेपर लीक प्रकरण ने देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों और विपक्षी दलों में आक्रोश व्याप्त है। विपक्ष लगातार सरकार को घेरते हुए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


