More
    Homeराजस्थानअलवरआचार्य ज्ञानभूषण दीक्षा दिवस समारोह की तैयारी तेज

    आचार्य ज्ञानभूषण दीक्षा दिवस समारोह की तैयारी तेज

    अलवर में आचार्य ज्ञानभूषण जी के 29वें दीक्षा दिवस को भव्य बनाने की तैयारी

    अलवर। परम पूज्य आचार्य ज्ञानभूषण जी महाराज का 29वां दीक्षा दिवस समारोह आगामी 7 जून 2026, रविवार को श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान प्रांगण, स्कीम नंबर-8, अलवर में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

    मुनिसुव्रतनाथ वात्सल्य ट्रस्ट के अशोक जैन, नरेंद्र जैन ‘नन्नी’ एवं कार्यक्रम संयोजक तथा श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान के सहमंत्री मगन चंद जैन ने बताया कि समारोह का शुभारंभ प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण एवं मंगलाचरण से होगा। इसके बाद गुरुदेव के चित्र का अनावरण, पाद-प्रक्षालन एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    समारोह के दौरान आचार्य श्री के दीक्षा जीवन पर आधारित विशेष प्रवचन, भजन-भक्ति एवं बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। दोपहर 1 बजे प्रभावना एवं वात्सल्य भोज का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में सकल दिगंबर जैन समाज के विभिन्न घटकों की कार्यकारिणी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

    संस्थान के सह सचिव मगन चंद जैन ने बताया कि समारोह में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार रूपेश जैन एवं राष्ट्र कवि कमलेश ‘बसंत’ द्वारा रचित भक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन समिति ने सभी धर्मावलंबियों से सपरिवार पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

    सूर्यनगर जैन मंदिर में हुई तैयारी बैठक

    दीक्षा दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 20 मई को सूर्यनगर स्थित जैन मंदिर परिसर में सकल दिगंबर जैन समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं गणमान्य श्रावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    बैठक की अध्यक्षता श्री दिगंबर जैन अग्रवाल पंचायती मंदिर के अध्यक्ष मुकेश जैन ने की। इस दौरान श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन ‘गोधा’, श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभ पंचायती मंदिर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जैन सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    बैठक में श्री मुनिसुव्रतनाथ वात्सल्य ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक जैन ‘अगोनीज’, महामंत्री नरेंद्र जैन ‘नन्नी’, उपाध्यक्ष संजय जैन, अजित जैन, अशोक जैन, गुलाब जैन, विजय जैन, अनिल जैन, नीरज जैन, जयचंद जैन, संदीप जैन, नवीन जैन, राहुल जैन, केसरी जैन, सुभाष जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

    श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान के सचिव नरेंद्र जैन एवं सह सचिव मगन चंद जैन ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपने पर चर्चा की। बैठक में राष्ट्र कवि कमलेश ‘बसंत’ ने कहा कि आचार्य श्री का संयममय जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

    बैठक के अंत में मध्यप्रदेश के रीवा में दुर्घटना में समाधिस्थ हुई आर्यिका उपशममति माताजी एवं श्रुतमति माताजी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here