More
    Homeराजस्थानअलवरमहिला कृषकों को कृषि योजनाओं व तकनीकों की दी जानकारी

    महिला कृषकों को कृषि योजनाओं व तकनीकों की दी जानकारी


    खानपुर अहीर में कृषि विभाग ने आयोजित किया एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    खैरथल । निकटवर्ती ग्राम पंचायत खानपुर अहीर में कृषि विभाग खैरथल-तिजारा की ओर से एकदिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार) विजय सिंह के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।

    सहायक कृषि अधिकारी दिनेश तक्षक (मुंडावर) ने बताया कि खेती में महिलाओं की भूमिका पुरुषों से कहीं अधिक है, इसलिए खरीफ फसलों की बुवाई से पूर्व महिला कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित महिलाओं को उन्नत बीजों का चयन, खरपतवार नियंत्रण, संतुलित रासायनिक खादों का प्रयोग, भूमि एवं बीजोपचार, हरित खाद, जल संरक्षण, जिप्सम का प्रयोग, किचन गार्डनिंग, तारबंदी, फार्म पॉन्ड निर्माण तथा कृषि एवं उद्यान विभाग की सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

    प्रशिक्षण उपरांत महिला कृषकों की ज्ञानार्जन परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

    इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक अशोक कुमार, सरजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत की महिला कृषक उपस्थित रहीं। आयोजन को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here