More
    Homeटपूकड़ा पुलिस ने गौवंश व शराब से भरी पिकअप पकड़ी, एक आरोपी...

    टपूकड़ा पुलिस ने गौवंश व शराब से भरी पिकअप पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार


    नाकाबंदी के दौरान लादिया रोड से हुई बरामदगी, दो गौवंश व 30 लीटर शराब जब्त

    टपूकड़ा। थाना टपूकड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीबीपुर-लादिया रोड पर नाकाबंदी कर एक पीकअप गाड़ी को रोका, जिसमें गौवंश और शराब भरी हुई थी। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल हो गए।

    थानाधिकारी राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लादिया के पास नाकाबंदी के दौरान बीबीपुर की ओर से एक पीकअप गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर उसमें सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रुपसिंह पुत्र कैलाश सिंह जाति बावरिया निवासी पाडला थाना खोह, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) को पकड़ लिया।

    गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से दो गायें, एक बछिया और 30 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने पीकअप वाहन को जब्त कर गौवंश को बूढ़ीबावल गौशाला में सुपुर्द कर दिया है।

    फरार साथियों की तलाश की जा रही है और आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here