राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवकों को शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण पर रहेगा विशेष जोर
अलवर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर प्रान्त द्वारा आयोजित 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का शुभारंभ 21 मई को आदर्श विद्या मंदिर, मालवीय नगर अलवर में हुआ। यह आवासीय प्रशिक्षण वर्ग 21 मई से अधिमास ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी तक आयोजित किया जाएगा।
वर्ग में जयपुर प्रान्त के 7 विभागों और 25 जिलों से आए कुल 171 शिक्षार्थी शामिल हुए हैं। वहीं प्रबंधक, शिक्षक एवं अधिकारियों सहित लगभग 225 सहभागी इस प्रशिक्षण वर्ग का हिस्सा बने हैं।
उद्घाटन सत्र में जयपुर प्रान्त के सामाजिक समरसता प्रमुख दिनेश जी ने बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए स्वयंसेवकों को वर्ग में आने के उद्देश्य तथा उनके सर्वांगीण विकास में प्रशिक्षण वर्ग की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में वर्ग के सर्वाधिकारी सरदार गोपाल सिंह भी उपस्थित रहे। वर्ग प्रारंभ होने से पूर्व विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराकर वर्ग शुल्क जमा कराया।
संघ शिक्षा वर्ग में आगामी 15 दिनों तक स्वयंसेवकों को प्रातः 4:15 बजे जागरण से लेकर रात्रि 10 बजे तक विभिन्न शारीरिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वयंसेवक अनुशासनपूर्ण वातावरण में साधना स्वरूप यह प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


