More
    Homeराजस्थानअलवरअंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित


    अलवर में 5 प्रमुख स्थलों पर होंगे कार्यक्रम, इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन

    अलवर, 17 जून।
    जिले में 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर आज अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्रीमती बीना महावर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    5 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, मुख्य आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम में

    बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम पर आधारित योग दिवस कार्यक्रम प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित होंगे। मुख्य कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा, जिसमें सुबह 6:30 बजे प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त मूसी महारानी छतरी, कंपनी बाग, बायोडायवर्सिटी पार्क एवं सरिस्का क्षेत्र में भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    अधिकारियों को सौंपी गईं व्यवस्थाएं

    एडीएम श्रीमती महावर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आयोजन से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर लें। उन्होंने विशेष रूप से जन सहभागिता को बढ़ाने पर बल देते हुए विभागीय योग प्रशिक्षकों और स्वयंसेवी संस्थाओं से प्रशिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    • सीएमएचओ को प्रचार-प्रसार, फ्लैक्स-बैनर व IEC गतिविधियों के निर्देश

    • यूआईटी को मंच निर्माण, लाइट, माइक, एलईडी स्क्रीन, जनरेटर आदि की व्यवस्था

    • नगर निगम को साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, डस्टबिन व अग्निशमन वाहन की जिम्मेदारी

    • पुलिस विभाग को यातायात और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

    • महिला एवं बाल विकास विभाग को ग्राम स्तर तक प्रचार-प्रसार के निर्देश

    • जिला परिषद को पंचायत स्तर के योग कार्यक्रमों की व्यवस्था

    • शिक्षा विभाग को सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश

    बैठक में कई विभागीय अधिकारी हुए शामिल

    बैठक में नगर निगम आयुक्त  जितेंद्र सिंह नरूका, उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर, आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. करण सिंह दहिया, सहायक निदेशक  सुरेश वर्मा, पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक श्रीमती टीना यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here