More
    Homeराजस्थानअलवरदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटा तूड़ी से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटा तूड़ी से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला

    एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 130 पर अफरा-तफरी, ट्रक चालक सुरक्षित, यातायात हुआ प्रभावित

    रैणी। थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 130 पर तूड़ी से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

    जानकारी के अनुसार तूड़ी से भरा ट्रक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था। इसी दौरान चैनल नंबर 130 के पास अचानक ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें भरी तूड़ी सड़क पर बिखर गई, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

    हादसे के दौरान आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक सुरक्षित बच गया।

    घटना की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया।

    पुलिस द्वारा सड़क से बिखरी तूड़ी हटाने और ट्रक को किनारे करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यातायात पूरी तरह सुचारू हो सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here