More
    Homeधर्म-समाजब्रह्म मुहूर्त में स्नान, इस मंत्र का जाप...नवरात्रि की अष्टमी पर करें...

    ब्रह्म मुहूर्त में स्नान, इस मंत्र का जाप…नवरात्रि की अष्टमी पर करें ये काम, होने लगेगी पैसों की बारिश

    शारदीय नवरात्रि में महाष्टमी तिथि का विशेष महत्व है. इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी की आराधना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि सच्चे मन से माता की पूजा करने वाले भक्तों पर मां अपनी कृपा बरसाती हैं. ऐसे में अगर आप भी आर्थिक परेशानियों से मुक्ति और घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो महाष्टमी के दिन कुछ विशेष धार्मिक उपाय कर सकते हैं. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि महाष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद मां दुर्गा के सामने बैठकर ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें. मंत्र जाप से मन को शांति मिलती है. धन और समृद्धि की कामना करने वाले भक्त कुबेर मुद्रा बनाकर सूर्योदय से पहले शांत स्थान पर बैठ सकते हैं. इस दौरान मां दुर्गा के मंत्र का जाप करें और माता से परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.

    शाम को जलाएं दीपक
    महाष्टमी की संध्या में मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करें. धार्मिक मान्यताओं में घी का दीपक माता के समक्ष और सरसों के तेल का दीपक भैरव जी के लिए जलाया जाता है. दीपक जलाते समय परिवार की खुशहाली और जीवन की बाधाएं दूर होने की प्रार्थना करें. पंडित कल्कि राम के अनुसार, महाष्टमी के दिन मध्याह्न बेला में घर की पहली रोटी निकालकर उस पर नौ बार महामंत्र का जाप करें. इसके बाद रोटी को किसी कुत्ते को खिला दें. यह उपाय सेवा, दान और जीवों के प्रति करुणा की भावना से भी जुड़ा है.

    ये काम भी करें
    पंडित कल्कि राम बताते हैं कि महाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा, मंत्र जाप और दान-पुण्य करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है. भक्तों को चाहिए कि वे इन अनुष्ठानों को श्रद्धा के साथ करें. आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए मेहनत, बचत और सही वित्तीय योजना पर भी ध्यान दें.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here