संयुक्त व्यापारी महासंघ और फल-सब्जी आढ़तिया यूनियन ने मंडी की समस्याओं से यूआईटी अधिकारियों को कराया अवगत
अलवर। आज दिनांक 23 मई को संयुक्त व्यापारी महासंघ (रजि.) अलवर एवं अलवर फल-सब्जी मंडी आढ़तिया यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसेन सर्किल स्थित सब्जी मंडी में विकास कार्यों को लेकर निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदी रत्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला के निर्देशानुसार नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंडी क्षेत्र का निरीक्षण किया और वहां मौजूद समस्याओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान यूआईटी के वरिष्ठ अधिकारी अशोक मदान, विनीत खंडेलवाल, धर्मेंद्र जी एवं विनीत तिवारी मौजूद रहे। अधिकारियों को मंडी परिसर में साफ-सफाई, जल निकासी, यातायात व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया गया।
संयुक्त व्यापारी महासंघ एवं फल-सब्जी यूनियन के पदाधिकारियों ने मंडी क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग रखी, ताकि व्यापारियों और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर राजकुमार गोयल, देवेंद्र छाबड़ा, राकेश शर्मा, रमेश नरवानी, कैलाश सैनी, पंकज सैनी, रोशन सैनी, राजू कोरवानी सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


