More
    Homeराजस्थानअलवर12 वर्षीय चुट्टू अचानक हुआ लापता, चार दिन से बेटे की तलाश...

    12 वर्षीय चुट्टू अचानक हुआ लापता, चार दिन से बेटे की तलाश में भटक रहा परिवार

    अलवर एमआईए इलाके से खेलते समय लापता हुआ ऋषभ चौहान, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी रिपोर्ट

    खेड़ली। क्षेत्र के ग्राम दातिया निवासी 12 वर्षीय बालक चुट्टू उर्फ ऋषभ चौहान के अचानक लापता हो जाने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। परिजनों द्वारा लगातार तलाश के बावजूद बालक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले में अलवर के एमआईए थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

    12 वर्षीय बालक लापता
    12 वर्षीय बालक लापता

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषभ चौहान पुत्र राजू सिंह चौहान निवासी ग्राम दातिया थाना खेड़ली अपनी बहन के यहां अलवर के एमआईए क्षेत्र स्थित झरोड़ा में आया हुआ था। बताया जा रहा है कि बुधवार 20 मई 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा।

    जब काफी देर तक बालक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

    12 वर्षीय बालक लापता
    12 वर्षीय बालक लापता

    इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना एमआईए थाना पुलिस को दी, जहां गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस बालक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

    परिवार ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को बालक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस अथवा परिजनों को सूचित करें। बेटे के लापता होने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here