More
    Homeराजस्थानअलवरशिवाजी पार्क जैन मंदिर में धर्म और संस्कार का संगम, धार्मिक शिविर...

    शिवाजी पार्क जैन मंदिर में धर्म और संस्कार का संगम, धार्मिक शिविर का भव्य शुभारंभ

    दिगंबर जैन महासमिति युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संस्कार शिविर शुरू, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा वातावरण

    अलवर। दिगंबर जैन महासमिति युवा प्रकोष्ठ, अलवर के तत्वावधान में शनिवार को श्री 1008 संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में धार्मिक संस्कार शिविर का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसमें चौरासी मथुरा से पधारे पंडित अमन जैन एवं नमन जैन शास्त्री द्वारा मंगलाचरण पाठ प्रस्तुत किया गया। उनके धार्मिक पाठ से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।

    कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण घनश्याम जी जैन द्वारा किया गया, जबकि दीप प्रज्ज्वलन गुलाबचंद जैन एवं अभिषेक जैन ने किया। चित्र अनावरण सुरेंद्र कुमार जैन एवं निखिल जैन द्वारा तथा मंगल कलश स्थापना ठंडीराम शिखरचंद जैन द्वारा संपन्न हुई। शिविर का उद्घाटन दुलीचंद जैन एवं नीरज कुमार जैन ने किया।

    कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन राष्ट्रीय कवि कमलेश जैन बसंत ने किया।

    इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्यजन एवं विभिन्न जैन संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें कैलाश चंद जैन, प्रवीण कुमार जैन, अशोक कुमार जैन अगोनीज, विजय कुमार जैन, एन.के. जैन, सुरेश जैन, राकेश कुमार जैन भौच, मनीष गौधा, अमित कुमार जैन गौधा, अतुल कुमार जैन भौच, मनोज कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, अजय कुमार जैन, नितिन कुमार जैन, योगेंद्र कुमार जैन गौधा, वीरेन्द्र कुमार जैन बड़जात्या एवं अन्य समाजजन मौजूद रहे।

    महिला प्रकोष्ठ की ओर से श्रीमती सरला जैन, श्रीमती रुचि जैन, श्रीमती स्वाति जैन, श्रीमती मीरा जैन, निधि जैन, रेणु जैन, अर्पिता जैन एवं अंजु जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई।

    कार्यक्रम के अंत में युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार जैन बैनाडा एवं मंत्री कुलदीप कुमार जैन ने सभी अतिथियों, आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here