More
    Homeराजस्थानअलवरजनजाति गरिमा उत्सव के तहत 25 मई को लगेंगे विशेष शिविर, गांवों...

    जनजाति गरिमा उत्सव के तहत 25 मई को लगेंगे विशेष शिविर, गांवों में मिलेंगी सरकारी सेवाएं

    ‘जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान के तहत एक ही स्थान पर होंगे आमजन के मूलभूत कार्य

    अलवर। जिले में संचालित जनजाति गरिमा उत्सव के अंतर्गत ‘जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान के तहत 25 मई को विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं मूलभूत सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

    जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनजातीय वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

    इन स्थानों पर होंगे शिविर आयोजित

    25 मई को पंचायत समिति रैणी की ग्राम पंचायत बहडकोकलां के लिए गांव बहडको खुर्द में तथा ग्राम पंचायत माचाड़ी के लिए गांव दलालपुर में शिविर लगाए जाएंगे।

    इसी प्रकार पंचायत समिति राजगढ़ की ग्राम पंचायत नाथलवाड़ा के लिए गांव नाथलवाड़ा एवं ग्राम पंचायत राजौर के लिए गांव राजौर में शिविर आयोजित होंगे।

    पंचायत समिति थानागाजी की ग्राम पंचायत गुडाचुरानी के लिए गांव चुरानी तथा ग्राम पंचायत अंगारी के लिए गांव अंगारी में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं पंचायत समिति कठूमर की ग्राम पंचायत रामपुरा पाटन के लिए गांव रींगसपुर एवं ग्राम पंचायत नाहरखोहरा के लिए गांव मकरेटा में भी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    शिविरों में मिलेंगी ये सुविधाएं

    जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान कार्ड एवं जनधन खाते से संबंधित कार्य किए जाएंगे।

    इसके अलावा सिकल सेल बीमारी की जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण, बीमा कवरेज, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन का लाभ भी आमजन को उपलब्ध कराया जाएगा।

    शिविरों में रोजगार एवं आजीविका योजनाओं के तहत मनरेगा, पीएम विश्वकर्मा योजना एवं मुद्रा ऋण से संबंधित जानकारी और लाभ भी दिए जाएंगे। महिला एवं बाल कल्याण विभाग की योजनाओं से भी लोगों को जोड़ा जाएगा।

    उन्होंने बताया कि शिविरों के दौरान आदि सेवा केंद्रों पर जनसुनवाई भी आयोजित की जाएगी, जहां आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here