More
    Homeराजस्थानअलवरमहिलाओं के बीच मारपीट से मचा हड़कंप, लोहा मंडी में कहासुनी ने...

    महिलाओं के बीच मारपीट से मचा हड़कंप, लोहा मंडी में कहासुनी ने लिया हिंसक मोड़

    खूनी झड़प में तीन महिलाएं घायल, एनईबी थाना पुलिस ने संभाला मोर्चा

    अलवर। शहर के लोहा मंडी इलाके में रविवार को आपसी कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते झगड़ा खूनी झड़प में बदल गया।

    घटना एनईबी थाना क्षेत्र की है, जहां विवाद के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। झगड़े में तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल अलवर में भर्ती कराया गया।

    पीड़ित पक्ष के रामपाल ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे रजनी और सोना सहित अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत कराया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here