More
    Homeराजस्थानअलवरबहाला टोल के पास दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक...

    बहाला टोल के पास दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    बाइक सवार की मौके पर मौत, बहाला सड़क हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

    अलवर। जिले में बहाला टोल टैक्स के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बहाला टोल से करीब 500 मीटर पहले हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

    महेंद्र पाल (52) निवासी बूटियाना बड़ोदामेव
    महेंद्र पाल (52) निवासी बूटियाना बड़ोदामेव

    प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र पाल (52) निवासी बूटियाना बड़ोदामेव अलवर शहर से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

    हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    बताया जा रहा है कि महेंद्र पाल बड़ी गाड़ी चलाने का कार्य करते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके दो बच्चे हैं, जो वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।

    हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here