More
    Homeअलवरराजगढ़सूने मकान पर चोरों का धावा, नगदी समेत सामान चोरी

    सूने मकान पर चोरों का धावा, नगदी समेत सामान चोरी

    दिनदहाड़े ताला तोड़कर फरार हुए चोर, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध युवक

    राजगढ़। कस्बे के मालखेड़ा बाजार स्थित माली मोहल्ले में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

    पीड़ित मनोज जांगिड़ ने बताया कि वह माली मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है। उसकी भांजी की तबीयत खराब होने के कारण वह दोपहर करीब सवा 12 बजे घर से बाहर गया था। कुछ देर बाद लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला।

    उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था और तिजोरी खुली हुई थी। चोर उनकी पत्नी का पर्स ले गए, जिसमें करीब 14 हजार रुपए नगद रखे हुए थे। इसके अलावा एक घड़ी और पुराना मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया।

    मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरा होने और मकान मालिक के घर पर नहीं रहने का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासी मौके पर एकत्रित हो गए और क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई।

    पुलिस ने मौके का जायजा लेकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं और संदिग्ध युवक की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here