“संडे ऑन साइकिल 2026” में योग-जुम्बा से गूंजा मैदान, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
कोटपूतली। फिट इंडिया मिशन के तहत राजस्थान पुलिस द्वारा रविवार सुबह “संडे ऑन साइकिल 2026” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम सुबह 6 बजे सरदार सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं, बच्चों और आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का आयोजन कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया। इस दौरान साइकिलिंग, योग, जुम्बा और विभिन्न फिटनेस गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
डीएसपी राजेंद्र बुरड़क ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने साइकिलिंग कर फिट इंडिया मिशन का संदेश दिया। वहीं पुलिसकर्मियों की संख्या अपेक्षाकृत कम नजर आई, लेकिन आमजन की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बना दिया।
आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने योग और जुम्बा गतिविधियों में भी हिस्सा लिया तथा फिट रहने का संकल्प लिया। लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

