मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यक्रमों में मीन भगवान महोत्सव सहित स्थानीय आयोजन शामिल
अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव 25 मई को अलवर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव दोपहर 12:30 बजे मंडावर-रामपुरा रोड रैणी क्षेत्र में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे राजगढ़ क्षेत्र के दुब्बी भजेडा स्थित मीन भगवान मंदिर में आयोजित मीन भगवान महोत्सव में शिरकत करेंगे।
केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। प्रशासनिक स्तर पर भी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


