More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में जल संरक्षण अभियान, मंगलसर बांध पर होगा कार्यक्रम

    अलवर में जल संरक्षण अभियान, मंगलसर बांध पर होगा कार्यक्रम

    वंदे गंगा जन अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी होंगे शामिल

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान-2026’ के तहत 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर राजगढ़ स्थित मंगलसर बांध पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

    कार्यक्रम का आयोजन 25 मई को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य भूजल स्तर में वृद्धि, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना है।

    जल संरक्षण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री संजय शर्मा, प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन, जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहेंगे।

    राज्य सरकार द्वारा 25 मई से 5 जून तक चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here