More
    Homeराजस्थानभरतपुरभरतपुर विकास योजनाओं पर मंथन, प्रशासन को अधिक संवेदनशील होने की जरूरत...

    भरतपुर विकास योजनाओं पर मंथन, प्रशासन को अधिक संवेदनशील होने की जरूरत : रामकिशन

    विकास योजनाओं की समीक्षा, अधूरे कार्य जल्द पूरे करने पर दिया जोर

    भरतपुर। भरतपुर और डीग जिलों में विकास कार्यों, अधूरी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर शुक्रवार को पूर्व सांसद पंडित रामकिशन के निवास पर चर्चा बैठक आयोजित हुई। बैठक में समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता, किसान नेता इंदल सिंह जाट सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

    किसान नेता इंदल सिंह जाट ने बताया कि बैठक में दोनों जिलों में आवश्यक विकास कार्यों और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने विकास कार्यों से संबंधित लिखित दस्तावेज पूर्व सांसद पंडित रामकिशन को सौंपे तथा उन पर सुझाव देने का आग्रह किया।

    बैठक में कहा गया कि वर्तमान में जिन विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों पर काम चल रहा है, उनमें प्रशासन को अधिक संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने कहा कि भरतपुर शहर में कई विकास, सौंदर्यीकरण एवं आवासीय योजनाएं लंबे समय से अधूरी पड़ी हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर जनता का विश्वास जीतना जरूरी है।

    बैठक के दौरान भरतपुर विकास प्राधिकरण और प्रशासन से भूमि पूलिंग योजना पर पुनर्विचार करने की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी शहर के विकास और सौंदर्यीकरण में प्रशासन की कार्यशैली और जनता के प्रति व्यवहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने कहा कि जनता का भरोसा सबसे महत्वपूर्ण होता है और यह भरोसा कार्यशैली, व्यवहार और ईमानदार प्रयासों से ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विकास कार्यों से संबंधित दस्तावेजों का अध्ययन कर आवश्यक सुझाव देने की बात कही।

    इस अवसर पर समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने शतायु पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का स्वागत करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बैठक में ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष कौशलेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here