More
    Homeराजस्थानअलवरजैन समाज ने संत सुरक्षा को लेकर उठाई मांग, कठूमर में सौंपा...

    जैन समाज ने संत सुरक्षा को लेकर उठाई मांग, कठूमर में सौंपा ज्ञापन

    संत सुरक्षा की मांग, निष्पक्ष जांच और राष्ट्रीय नीति बनाने पर जोर

    कठूमर। मध्य प्रदेश के रीवा में विहाररत आर्यिका श्रुत माताजी एवं आर्यिका उपशम मति माताजी के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन की घटना को लेकर सकल जैन समाज कठूमर ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और जैन साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

    सोमवार को सकल जैन समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने आदिनाथ जैन मंदिर से उपखंड कार्यालय तक पहुंचकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार भानुप्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज ने घटना को केवल दुर्घटना न मानते हुए साजिश की आशंका जताई तथा उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

    ज्ञापन में कहा गया कि जैन साधु-संत पूर्णतः अहिंसक, निहत्थे एवं पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं, जो किसी प्रकार की सुरक्षा या सुविधाओं का उपयोग नहीं करते। ऐसे में लगातार बढ़ती दुर्घटनाएं और हमले समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

    ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें

    • प्रकरण की एसआईटी अथवा न्यायिक जांच कराई जाए।
    • घटना से जुड़े सीसीटीवी, वीडियो एवं डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए।
    • दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
    • विहार मार्गों पर संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया जाए।
    • संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस सहयोग, ट्रैफिक नियंत्रण और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं।
    • भारत सरकार द्वारा पैदल विहार करने वाले संतों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा नीति एवं गाइडलाइन बनाई जाए।
    • संतों के विरुद्ध अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया जाए।
    • स्थानीय स्तर पर “संत सुरक्षा समन्वय प्रकोष्ठ” एवं आपातकालीन संपर्क व्यवस्था स्थापित की जाए।

    समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि जो संत स्वयं निहत्थे होकर भी मानवता को अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं, उनकी सुरक्षा करना समाज और शासन दोनों का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि समाज का उद्देश्य किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न करना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना और संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

    इस दौरान मंत्री नरेश जैन, विजयपाल जैन, स्वरूपचंद जैन, पारस जैन, लोकेश जैन, देवेंद्र जैन, सुरेश मास्टर, आशीष जैन, विमल जैन, मुकेश मास्टर सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here