जल संरक्षण पर जोर, श्रमदान और पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
थानागाजी। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सोमवार को ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम अमृत सरोवर सावलदास गुगली गुवाड़ा अजबगढ़ एवं समर सरोवर बांध झिरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी श्रीमती सविता शर्मा, विकास अधिकारी अमीर अली, सहायक अभियंता नंदाराम गुर्जर, प्रशासक ग्राम पंचायत अजबगढ़, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ तकनीकी सहायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
वंदे गंगा अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलन कर जल पूजन एवं पीपल पूजन किया गया। इसके बाद सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान करते हुए जल स्रोतों की साफ-सफाई की।
कार्यक्रम के दौरान “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचत के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


