वंदे गंगा जन अभियान के तहत जल संरक्षण गतिविधियां तेज, 27 मई को होंगे जागरूकता कार्यक्रम
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर प्रारम्भ किए गए ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ के तहत अलवर जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है। अभियान के माध्यम से वर्षा जल को सहेजकर भूजल स्तर बढ़ाने, जल संचयन संरचनाओं के निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई तथा परंपरागत जलाशयों के पुनरुद्धार जैसे कार्य किए जा रहे हैं। यह अभियान 5 जून तक जारी रहेगा।

अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिलेभर में बूंद-बूंद जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान जल संरक्षण एवं जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई तथा विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
वहीं पर्यावरण संरक्षण को लेकर ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यों की अग्रिम तैयारियां भी शुरू की गईं। साथ ही ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान के तहत विकास कार्यों का अवलोकन किया गया और नई स्वीकृतियां जारी की गईं। इसके अलावा वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत भी जल संरक्षण से जुड़े कार्य प्रारम्भ किए गए।
27 मई को होंगी विशेष गतिविधियां
अभियान के तहत 27 मई को जिले की गौशालाओं, पशु चिकित्सालयों एवं दुग्ध संघों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही जिला एवं ब्लॉक स्तर पर जल संरक्षण विषय पर विचार-विमर्श और संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


