जैन समाज ने अलवर ने रैली निकाली पढ़ने के लिए क्लिक करें –
आचार्य ज्ञान भूषण मुनिराज का दीक्षा दिवस 7 जून कोhttp://रीवा हादसे पर अलवर में जैन समाज का प्रदर्शन, संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग https://missionsach.com/रीवा-हादसे-पर-अलवर-में-जैन.html
अलवर, । आचार्य श्री 108 ज्ञान भूषण मुनिराज का दीक्षा दिवस आगामी 7 जून 2026 को अलवर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। श्री मुनि सुव्रतनाथ वात्सल्य ट्रस्ट, परिवहन नगर, सूर्यनगर अलवर के तत्वावधान में आयोजित यह समारोह श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान ऑडिटोरियम में पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों एवं भव्य आयोजन के साथ संपन्न होगा।
श्री मुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर, परिवहन नगर सूर्यनगर अलवर के महामंत्री नरेंद्र जैन रामगढ़ ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अलवर जैन समाज के विभिन्न महिला मंडलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी महिला मंडल गाते-बजाते, भजन-कीर्तन एवं मंगल गीतों के साथ अर्घ्य समर्पित करेंगे तथा आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग देंगे।
बैठक में जैन युवा फेडरेशन महिला प्रकोष्ठ, श्री अहिंसा एकता ग्रुप, श्री चंद्र प्रभु महिला मंडल, श्री दिगंबर जैन महासमिति, जैन संस्कृति रक्षा मंच महिला प्रकोष्ठ, श्री खंडेलवाल दिगंबर महिला मंडल, श्री आदिनाथ महिला मंडल, श्री ज्ञान चेतना महिला मंडल, श्री पल्लीवाल जैन महिला मंडल, श्री संभवनाथ महिला मंडल शिवाजी पार्क, विद्यापूर्ण भक्ति महिला मंडल, श्री दिगंबर जैन पूजन संघ महिला प्रकोष्ठ, महावीर महिला मंडल, अग्रवाल महिला मंडल एवं वासुपूज्य महिला मंडल की प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि 29 मई से तिजारा से प्रारंभ होने वाले आचार्य श्री के विहार में भी सभी महिला मंडलों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इसके लिए विभिन्न सदस्यों की जिम्मेदारियां एवं ड्यूटी निर्धारित कर दी गई हैं। पूरे कार्यक्रम के संयोजन का दायित्व श्री दिगंबर जैन पूजन संघ को सौंपा गया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


