More
    Homeराजस्थानजयपुररीवा घटना पर संत समाज में रोष, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की...

    रीवा घटना पर संत समाज में रोष, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

    रीवा घटना पर बोले आचार्य विशद सागर महाराज- संतों की सुरक्षा समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी

    जयपुर। परम पूज्य दिगंबर आचार्य श्री विशद सागर जी महाराज संघ सहित इन दिनों पदमपुरा, जयपुर में विराजमान हैं। प्रातःकालीन दिनचर्या के अंतर्गत आचार्य श्री द्वारा जाप, पूजा, अभिषेक एवं विश्व शांति के लिए शांतिधारा कराई गई।

    मंगलवार प्रातः 7 बजे संजय ठोलिया (संयुक्त मंत्री, मंदिर प्रबंध समिति एवं संयोजक, मुनि व्यवस्था समिति, गायत्री नगर जयपुर) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आचार्य श्री के दर्शन कर पाद प्रक्षालन किया।

    इस दौरान अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने मध्यप्रदेश के रीवा में हुई घटना को लेकर चिंता व्यक्त की। इस पर आचार्य श्री विशद सागर महाराज ने कहा कि जैन सिद्धांत विश्व का सबसे प्राचीन और शांतिप्रिय धर्म है। प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव से लेकर भगवान महावीर तक सभी तीर्थंकरों ने निर्ग्रंथ रहकर, श्रमण जीवन अपनाकर और व्रतों का पालन करते हुए मोक्ष प्राप्त किया। वर्तमान में साधु-संत, आचार्य एवं आर्यिकाएं भी उसी मार्ग पर संयम, त्याग और साधना का जीवन जी रहे हैं।

    आचार्य श्री ने कहा कि संतों की सुरक्षा व्यवस्था समाज, श्रावकों और सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन को अल्पसंख्यक समाजों के संतों एवं धार्मिक व्यक्तित्वों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रीवा जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

    उन्होंने श्रावक समाज से भी अपील करते हुए कहा कि साधु-संतों के विहार एवं आहार आदि की सूचना प्रशासन को समय पर दें तथा उनके संरक्षण और सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। आचार्य श्री ने कहा कि साधु अपने शांतिप्रिय आचरण, संयम, त्याग और साधना से समाज में शांति का वातावरण बनाए रखते हैं।

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित संजय ठोलिया, उदयभान जैन, अनिल पोलक्या सहित बड़ी संख्या में मौजूद श्रावक-श्राविकाओं एवं प्रथम अभिषेक व शांतिधारा करने वाले श्रेष्ठियों को आचार्य श्री ने मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here