More
    Homeराजस्थानअलवरवंदे गंगा अभियान बना जल संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर

    वंदे गंगा अभियान बना जल संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर

    जन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों से जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जा रहा जागरूक

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर शुरू किया गया ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ प्रदेश में जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहा है। अभियान के तहत अलवर जिले में विभिन्न विभागों द्वारा सामूहिक जन सहभागिता से जल एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

    अभियान के अंतर्गत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर भामाशाहों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ‘वंदे गंगा जल सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राहगीरों को शीतल जल पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

    इसके साथ ही गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाए गए। अभियान के माध्यम से जीव-जंतुओं की सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

    वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न राजकीय भवनों में स्थित आरटीडब्ल्यूएचएस सोक पिट की साफ-सफाई और मरम्मत कार्य कराया गया। साथ ही सड़क किनारे पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदने का कार्य भी किया गया। जिले के विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित कई गतिविधियां आयोजित की गईं।

    29 मई को भी जारी रहेंगी गतिविधियां

    वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 29 मई को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और राजीविका द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्राचीन तालाबों और जोहड़ों की साफ-सफाई एवं मरम्मत, गांवों के जल स्रोतों की मैपिंग, सोख्ता गड्ढों की सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और राजीविका ग्राम संगठनों एवं सीएलएफ कार्यालयों में स्वच्छता अभियान शामिल रहेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here