More
    Homeराजस्थानअलवरआदिवासी समाज में आक्रोश: विरोध प्रदर्शन में फूंका अमित शाह का पुतला

    आदिवासी समाज में आक्रोश: विरोध प्रदर्शन में फूंका अमित शाह का पुतला

    सभा में अपमान का आरोप, आदिवासी समाज ने सम्मान की रक्षा को उठाई आवाज

    अलवर। आदिवासी समाज के आह्वान पर शुक्रवार को अलवर शहर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने पुराना जगन्नाथ मंदिर के सामने अमित शाह का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया।

    आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष धर्मराज मीणा ने बताया कि 24 मई को दिल्ली में आयोजित एक सभा में आदिवासी समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वहां समाज के सम्मान और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सभा के दौरान आदिवासी समुदाय का अपमान हुआ, जिससे समाज में गहरा रोष व्याप्त है।

    उन्होंने कहा कि इसी घटना के विरोध में पूरे प्रदेश में आदिवासी समाज द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अलवर में भी समाज के लोगों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और सरकार से आदिवासी समाज के सम्मान की रक्षा करने की मांग की।

    प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज देश की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा उसके सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

    कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए आदिवासी समुदाय की भावनाओं का सम्मान करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here