More
    Homeराजस्थानखैरथलसचिवालय में सतर्कता से टला हादसा: फायर सेफ्टी सिस्टम ने समय रहते...

    सचिवालय में सतर्कता से टला हादसा: फायर सेफ्टी सिस्टम ने समय रहते आग पर पाया काबू

    आग लगते ही सचिवालय में सक्रिय हुआ सुरक्षा सिस्टम, कर्मचारियों की सूझबूझ से स्थिति रही नियंत्रण में

    खैरथल-तिजारा। जिला सचिवालय भवन में शुक्रवार को फायर सेफ्टी सिस्टम की तत्परता और कर्मचारियों की सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि जिला सचिवालय भवन के तृतीय तल पर आग लगने की घटना सामने आई, लेकिन सूचना मिलते ही भवन में स्थापित आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय हो गया और स्प्रिंकलर सिस्टम के प्रभावी संचालन से आग को प्रारंभिक स्तर पर ही नियंत्रित कर लिया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल दल तुरंत मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए आग पर पूर्णतः काबू पा लिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने घबराहट नहीं दिखाई और पूरी सूझबूझ एवं अनुशासन का परिचय देते हुए निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षित रूप से भवन से बाहर निकल गए।

    उन्होंने कहा कि भवन में लगाए गए आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम की प्रभावशीलता के कारण आग को फैलने का अवसर नहीं मिला, जिससे स्थिति शीघ्र नियंत्रण में आ गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ।

    जिला कलेक्टर ने कर्मचारियों की सजगता, दमकल दल की त्वरित कार्रवाई तथा फायर सेफ्टी सिस्टम की प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों के प्रति निरंतर जागरूकता और समय-समय पर किए जाने वाले सुरक्षा अभ्यास ऐसी परिस्थितियों में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here