More
    Homeराजस्थानअलवरस्वास्थ्य समिति बैठक में जिला कलक्टर सख्त, चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के...

    स्वास्थ्य समिति बैठक में जिला कलक्टर सख्त, चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

    मां योजना में एक करोड़ के पैकेज लक्ष्य हासिल, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। बैठक में आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    जिला कलक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि एनक्वास पैरामीटर के आधार पर जिले की 23 सीएचसी की ऑडिट आगामी 10 दिनों में कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही जिन बिंदुओं पर कमी पाई जाए, उन्हें दूर करने के लिए कार्य योजना भी तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि चिन्हित चिकित्सा संस्थानों की मरम्मत 30 जून तक सुनिश्चित की जाए और यदि फंड की कमी हो तो दो दिन में सूचना उपलब्ध कराई जाए, ताकि सीएसआर अथवा अन्य मदों से कार्य कराया जा सके।

    बैठक में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां) योजना के तहत पैकेज बुकिंग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी पर चिकित्सा विभाग की टीम की सराहना की गई। जिला कलक्टर ने बताया कि जनवरी 2025 में ग्रामीण चिकित्सा संस्थानों में जहां केवल 32 लाख रुपये के पैकेज बुक किए जा रहे थे, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ दो हजार रुपये मासिक तक पहुंच गया है। उन्होंने इस उपलब्धि को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि चिकित्सा संस्थानों की आय बढ़े और मरीजों को अधिक सुविधाएं मिल सकें।

    उन्होंने आगामी 15 अगस्त तक आयुष्मान कार्ड वितरण एवं पीकेवाईसी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। साथ ही समाधान शिविरों में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नियमित समीक्षा करने को कहा।

    जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा मरीजों को अस्पताल की उपलब्ध दवाएं ही लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर सतर्क रहने और राजस्थान सम्पर्क पोर्टल की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

    बैठक में मिलावटखोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान को निरंतर जारी रखने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र कुमार शर्मा, आरसीएचओ डॉ. मंजू शर्मा, पीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा सहित जिले के समस्त बीसीएमएचओ एवं सीएचसी प्रभारी चिकित्सक मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here