More
    Homeराजस्थानखैरथलचार बीघा जमीन पर खूनी संघर्ष, ताऊ-भतीजे के परिवार में जमकर मारपीट

    चार बीघा जमीन पर खूनी संघर्ष, ताऊ-भतीजे के परिवार में जमकर मारपीट

    खूनी संघर्ष में मासूम समेत कई घायल, महिलाओं पर हमले के आरोप; पुलिस जांच में जुटी

    खैरथल-तिजारा। जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में चार बीघा जमीन को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। ताऊ और भतीजे के परिवार के बीच हुए विवाद में महिलाओं और चार माह की मासूम बच्ची समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पीड़ित सुनील ने बताया कि वह अपने खेत पर तारबंदी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसके ताऊ ताराचंद वहां पहुंचे और जमीन के स्वामित्व को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों परिवार आमने-सामने आ गए।

    सुनील का आरोप है कि झगड़े के दौरान उसके ताऊ ने पहले हमला करने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीड़ित के अनुसार वह मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए तिजारा थाने चला गया। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।

    हमले में मनोज, संजय, विक्की सहित अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावरों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। घटना में नीतू, पूजा, पायल, ओमवती, मुस्कान और सविता सहित कई लोग घायल हो गए। वहीं चार माह की एक मासूम बच्ची भी संघर्ष की चपेट में आ गई।

    घटना में गंभीर रूप से घायल सुनीता को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। अन्य घायलों का भी चिकित्सकीय उपचार कराया जा रहा है।

    घटना की सूचना मिलने पर तिजारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here