More
    Homeराजस्थानअलवरघासोली में हुआ आचार्य ज्ञानभूषण महाराज का आगमन

    घासोली में हुआ आचार्य ज्ञानभूषण महाराज का आगमन

    अलवर आगमन से पूर्व आचार्य ज्ञानभूषण महाराज ने दिया धर्म का संदेश

    अलवर। दिगम्बर जैन संत आचार्य ज्ञानभूषण महाराज ससंघ रविवार को पद विहार करते हुए चिकानी के समीप घासोली स्थित अरावली हिल्स फार्म्स पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने उनका भावभीना स्वागत एवं अगवानी की।

    आचार्य श्री ससंघ की आहार चर्या भी यहीं संपन्न हुई। इस अवसर पर अलवर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। पूरे परिसर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

    धर्म चर्चा में दिया संयम और सदाचार का संदेश

    श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आचार्य ज्ञानभूषण महाराज ने कहा कि भौतिक साधनों अथवा पद के अहंकार से किसी व्यक्ति को सुखी नहीं माना जा सकता, क्योंकि ये सभी चीजें क्षणभंगुर हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को ऐसा जीवन जीना चाहिए जिससे वह सभी प्रकार के पाप कर्मों से बच सके।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवन को सार्थक बनाने के साथ-साथ अगले भव को सुधारने के लिए धर्म, संयम और सदाचार का पालन आवश्यक है। व्यक्ति के श्रेष्ठ संस्कार और अच्छे कर्म ही उसके जीवन की वास्तविक पूंजी हैं।

    7 जून को मनाया जाएगा दीक्षा दिवस

    जानकारी के अनुसार आचार्य ज्ञानभूषण महाराज ससंघ तिजारा से पद विहार करते हुए अलवर की ओर अग्रसर हैं। अलवर में आगामी 7 जून को उनका दीक्षा दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here