More
    Homeराजस्थानअलवरसाइकिल रैली के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

    साइकिल रैली के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

    वंदे गंगा अभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वर्षा जल की प्रत्येक बूंद के संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने एवं पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन के उद्देश्य से प्रदेशभर में संचालित ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026’ जनभागीदारी के साथ जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अभियान का समापन 5 जून को होगा।

    अभियान के तहत रविवार को खेल विभाग एवं माई भारत (नेहरू युवा केंद्र) के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली प्रताप ऑडिटोरियम से प्रारंभ होकर भवानी तोप सर्किल, मिनी सचिवालय, मालवीय नगर और नगर वन, कटी घाटी तक पहुंची तथा पुनः प्रताप ऑडिटोरियम पर आकर संपन्न हुई।

    रैली में युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने लोगों से वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान किया।

    जलस्रोतों पर किया सामूहिक श्रमदान

    अभियान के अंतर्गत नगर विकास न्यास एवं नगर निगम द्वारा अलवर शहर के मीणापाड़ी जोहड़ पर सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस पहल का उद्देश्य वर्षा ऋतु के दौरान अधिक से अधिक जल संचयन सुनिश्चित करना तथा भूजल स्तर में वृद्धि करना है।

    अधिकारियों ने बताया कि जल संरचनाओं की नियमित सफाई और संरक्षण से जल संग्रहण क्षमता बढ़ती है तथा जल संकट से निपटने में मदद मिलती है।

    पक्षियों और पशुओं के लिए की गई पानी की व्यवस्था

    अभियान के तहत राजकीय अंबेडकर छात्रावास, राजगढ़ में गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। साथ ही पशुओं के लिए छात्रावास के मुख्य द्वार के बाहर पानी की कुंडी रखकर पेयजल की व्यवस्था की गई।

    इस दौरान छात्रावास परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर भवन की साफ-सफाई भी की गई। अभियान के माध्यम से जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here