More
    Homeराजस्थानअलवरनव चैतन्य वर्ग में ग्रामीण उत्थान और संस्कार निर्माण पर दिया जा...

    नव चैतन्य वर्ग में ग्रामीण उत्थान और संस्कार निर्माण पर दिया जा रहा प्रशिक्षण

    एकल अभियान के नव चैतन्य वर्ग में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश

    अलवर। राजस्थान प्रांत के एकल अभियान के अंतर्गत श्रीहरि संस्कार शिक्षा नव चैतन्य वर्ग का आयोजन 17 मई से प्रारंभ होकर 1 जून 2026 तक किया जा रहा है। 15 दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए वनवासी एवं ग्रामवासी साधक कार्यकर्ता भाग लेकर सामाजिक और सांस्कृतिक जागरण के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

    वर्ग में बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, पाली, बारां, भरतपुर, अलवर सहित विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण और वनवासी समाज के उत्थान, सामाजिक समरसता, व्यसन मुक्ति तथा देवभक्ति को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने के विषयों पर विशेष मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

    ग्राम-ग्राम तक पहुंच रहा संस्कार और जागरण का अभियान

    प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को दैनिक एवं साप्ताहिक सत्संग, ग्राम कथा, श्रीहरि रथ मंदिर, हनुमान परिवार योजना तथा शबरी बस्ती योजना के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की जानकारी दी जा रही है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और वनवासी क्षेत्रों में संस्कार, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का विस्तार करना है।

    1989 से शुरू हुआ था एकल अभियान

    जानकारी के अनुसार एकल अभियान का कार्य वर्ष 1989 में झारखंड प्रांत के धनबाद जिले से प्रारंभ हुआ था। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भावराव देवरस तथा मदन अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुई थी।

    वर्ष 1989 से 1999 तक झारखंड और ओडिशा में इसके विभिन्न प्रयोग संचालित हुए। इसके बाद वर्ष 1999 में संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्याम जी गुप्त के प्रयासों से इसे अखिल भारतीय स्वरूप प्रदान किया गया।

    वर्तमान में देशभर के लगभग 80 हजार गांवों में एकल विद्यालय तथा हजारों संस्कार केंद्रों के माध्यम से शिक्षा और संस्कार का कार्य संचालित किया जा रहा है।

    अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता कर रहे मार्गदर्शन

    नव चैतन्य वर्ग में केंद्रीय कार्यकर्ता रामेश्वर दयाल (बौद्धिक प्रबोधन प्रमुख, केंद्र-सूरत, गुजरात), वर्ग प्रभारी मुकेश अग्रवाल, वर्ग संयोजक सौरव कालरा, संभाग रथ उत्सव प्रभारी गिरधारी लाल मिश्रा, अंचल अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता, ग्राम विकास प्रभारी पवन गोयल तथा अंचल अभियान प्रमुख धनपाल सिंह सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

    वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण, संस्कार जागरण एवं ग्रामीण विकास के विभिन्न आयामों से परिचित कराया जा रहा है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी रूप से कार्य कर सकें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here