More
    Homeराजस्थानखैरथलबच्चों के विवाद से भड़का खूनी संघर्ष, मारपीट में तीन लोग घायल

    बच्चों के विवाद से भड़का खूनी संघर्ष, मारपीट में तीन लोग घायल

    मामूली विवाद ने लिया गंभीर रूप, खूनी संघर्ष के बाद युवक जिला अस्पताल में भर्ती

    तिजारा। खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चाऊडी में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद रविवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक को गंभीर चोटें आने पर अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घायल पक्ष के फखरुद्दीन ने बताया कि रविवार शाम कुछ बच्चे मकानों की छतों पर चढ़कर पत्थर फेंक रहे थे। इस दौरान परिवार के लोगों ने बच्चों को ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

    बताया गया कि कुछ समय बाद दूसरे पक्ष के चाचा सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

    मारपीट में मोबीन खान, मुंसिफा सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें मोबीन खान की हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

    घटना की सूचना मिलने पर तिजारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है तथा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here