More
    Homeराजस्थानअलवरकेशलोंच के साथ आचार्य ज्ञानभूषण महाराज का धर्ममय प्रवास जारी

    केशलोंच के साथ आचार्य ज्ञानभूषण महाराज का धर्ममय प्रवास जारी

    चिकानी में आचार्य ज्ञानभूषण महाराज ने किया केशलोंच, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    अलवर। दिगम्बर जैन संत आचार्य ज्ञानभूषण महाराज ने सोमवार को चिकानी में विधिपूर्वक केशलोंच किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आचार्य श्री के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

    केशलोंच करते हुए आचार्य ज्ञानभूषण महाराज
    केशलोंच करते हुए आचार्य ज्ञानभूषण महाराज

    जानकारी के अनुसार आचार्य ज्ञानभूषण महाराज ससंघ ने प्रातःकाल घासोली स्थित अरावली फार्म हाउस से पद विहार प्रारंभ किया। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुए विहार के दौरान श्रद्धालु जयकारों के साथ आचार्य श्री के साथ चलते हुए चिकानी पहुंचे, जहां ससंघ का विश्राम हुआ। इसके बाद आचार्य श्री ने जैन परंपरा के अनुसार केशलोंच की धार्मिक क्रिया संपन्न की।

    पद विहार के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

    घासोली से चिकानी तक के पद विहार मार्ग पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्ममय वातावरण में जयकारों और भक्ति भाव के साथ विहार सम्पन्न हुआ।

    जैन समाज के लोगों ने बताया कि आचार्य ज्ञानभूषण महाराज का संभावित विहार 2 जून को अपना घर शालीमार स्थित श्री दिगम्बर जैन वासुपूज्य मंदिर के लिए रहेगा।

    आचार्य ससंघ के सानिध्य में होंगे धार्मिक आयोजन

    अपना घर शालीमार स्थित श्री दिगम्बर जैन वासुपूज्य मंदिर में आचार्य श्री ससंघ के सानिध्य में भगवान की प्रतिमाओं का अभिषेक, शांतिधारा एवं प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही आहार चर्या का कार्यक्रम भी वहीं सम्पन्न होगा।

    जैन समाज के श्रद्धालु इन धार्मिक आयोजनों की तैयारियों में जुटे हुए हैं और बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों के शामिल होने की संभावना है।

    भक्ति संध्या में गूंजे जैन भजन

    आचार्य श्री के प्रवास के दौरान रविवार रात्रि अरावली फार्म हाउस में भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर जैन भजनों का आनंद लिया तथा गुरु भक्ति में सराबोर रहे।

    भक्ति संध्या में अलवर के प्रसिद्ध संगीतकार अनिल जैन ने मधुर जैन भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here