More
    Homeराजस्थानअलवरबुखार की दवा समझकर खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान 18 वर्षीय...

    बुखार की दवा समझकर खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान 18 वर्षीय युवती की मौत

    तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया था भर्ती, उपचार के दौरान तोड़ा दम

    अलवर। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली जोड़ में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 18 वर्षीय युवती की कथित रूप से बुखार की दवा समझकर जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

    मृतका के जीजा मूवी ने बताया कि 29 मई को रश्मिना की तबीयत खराब थी। इसी दौरान उसने बुखार की दवा समझकर गलती से किसी अन्य पदार्थ का सेवन कर लिया। सेवन के कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

    अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में युवती का उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार कई दिनों तक इलाज के बावजूद उसकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला दवा के स्थान पर किसी अन्य पदार्थ के सेवन से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here