More
    Homeराजस्थानअलवरपांडुपोल हनुमान मंदिर पहुंचे सतीश पूनिया, देश की खुशहाली की कामना

    पांडुपोल हनुमान मंदिर पहुंचे सतीश पूनिया, देश की खुशहाली की कामना

    सरिस्का के पांडुपोल हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विकास और चुनाव को लेकर सतीश पूनिया का बयान

    थानागाजी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा भाजपा के प्रभारी सतीश पूनिया मंगलवार को सरिस्का स्थित प्रसिद्ध पांडुपोल हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

    मंदिर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनिया एवं अभिमन्यु सिंह राजवी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र भड़ाना, हरिशंकर खंडेलवाल, कैलाश माहेश्वरी, गोविंद कुमावत सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    पांडुपोल हनुमान मंदिर के महंत बाबूलाल शर्मा ने सतीश पूनिया एवं अभिमन्यु सिंह राजवी को हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना करवाई तथा मंदिर की ओर से हनुमान जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

    मिशनसच न्यूज से बातचीत में सतीश पूनिया ने कहा कि वे देश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना को लेकर पांडुपोल हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आकर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना करना उनका सौभाग्य है।

    आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और प्रदेश में विकास की लहर दिखाई दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुनः सरकार बनाएगी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनाव मैदान में उतरेगी तथा भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के आधार पर जनता का समर्थन प्राप्त करेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here