More
    Homeराजस्थानजयपुरजल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्व मंत्री हेमंत...

    जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, किया श्रमदान व पौधारोपण

    जयपुर। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत प्रतापगढ जिले ​की ग्राम पंचायत बजरंगगढ़ में जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीना ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने श्रमदान कर जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी का संदेश दिया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामजन एवं जनप्रतिनिधियों को उन्होंने जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

    राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के बिना सतत विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी आधारित अभियानों को नई दिशा मिली है। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार जल संसाधनों के संरक्षण, जल संरचनाओं के पुनर्जीवन और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जन आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। जल बचाने, जल स्रोतों की साफ-सफाई, पौधारोपण तथा वर्षा जल संचयन जैसे प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

    राजस्व मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रदेशभर में विभिन्न विभागों और स्थानीय लोगों की भागीदारी से व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने सभी लोगों से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझते हुए उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान मंत्री मीणा ने जल पूजन भी किया।कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। 
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here