खेत बचाओ अभियान में सहभागिता, कृषि विज्ञान केंद्र की व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा
अलवर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री राम नाथ ठाकुर 3 जून को अलवर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे कृषि एवं किसान हित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ कृषि संस्थानों की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री राम नाथ ठाकुर 3 जून को प्रातः 11 बजे बगड़ राजपूत में आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में किसानों से संवाद करने के साथ कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
इसके पश्चात वे दोपहर 1 बजे कृषि विज्ञान केंद्र, नौगांवा पहुंचेंगे, जहां केंद्र की व्यवस्थाओं, संचालित गतिविधियों एवं किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री के दौरे को लेकर संबंधित विभागों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल एवं कृषि विज्ञान केंद्र पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

