More
    Homeराजस्थानखैरथलजिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के...

    जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

    खैरथल में स्वास्थ्य समिति बैठक आयोजित, टीबी मुक्त अभियान और आयुष्मान कार्ड वितरण पर जोर

    खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टर सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन और प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।

    बैठक में जिला कलेक्टर ने चिकित्सा संस्थानों में चल रहे भवन निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग की सुनिश्चितता के निर्देश संबंधित बीसीएमओ एवं चिकित्सा संस्थान प्रभारियों को दिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा कर आमजन तक समय पर लाभ पहुंचाने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

    लू-तापघात से बचाव के लिए विशेष तैयारियों के निर्देश

    भीषण गर्मी एवं लू-तापघात की स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर ने सभी चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त बेड आरक्षित रखने, आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सीएचओ एवं एएनएम के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

    टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा

    बैठक में 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई एक्स-रे मशीनों के माध्यम से चिन्हित हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में 14 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, चेस्ट एक्स-रे एवं संभावित रोगियों की जांच की जा रही है।

    जिला कलेक्टर ने अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं पंचायती राज संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

    आयुष्मान कार्ड और लाडो योजना के लंबित प्रकरण निपटाने के निर्देश

    उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना के लंबित मामलों का दो सप्ताह में निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने तथा मुख्यमंत्री आयुष्मान कार्ड वितरण अभियान के तहत प्राप्त सभी कार्डों का 10 दिवस में वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत 30 से 65 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों की ब्लड प्रेशर, शुगर, कैंसर एवं अन्य गैर-संचारी रोगों की जांच लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश भी दिए गए।

    मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष फोकस

    बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष सर्वे दल गठित कर घर-घर सर्वे, एंटी लार्वा गतिविधियां, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक बुखार रोगी की ब्लड स्लाइड जांच कराने तथा गांव-ढाणी एवं वार्ड स्तर पर सर्वे अभियान चलाने को कहा।

    मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के अंतर्गत चिकित्सा संस्थानों के दवा वितरण केंद्रों की नियमित जांच करने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

    मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

    आरसीएच गतिविधियों की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण, नियमित एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव, मिसिंग टीकाकरण तथा एचबीएनसी गतिविधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के बैंक खातों की जानकारी समय पर अपडेट करने तथा सरकारी अस्पतालों में अधिकाधिक संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर बल दिया।

    बैठक में बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण, टीबी रोगियों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने तथा एनक्यूएएस एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट, डॉ. पूरणमल मीणा, डॉ. रुपेश चौधरी, डॉ. सुवालाल, समस्त बीसीएमओ, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा संस्थान प्रभारी, डीपीएमयू यूनिट एवं ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here